पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रेस हो गई हैं। एक मार्च को धनबाद में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आएंगे।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी से पहले आरएसएस चीफ मोहन भागवत चार दिवसीय बिहार दौरे पटना पहुंच गये हैं। 3 मार्च को मोहन भागवत स्वयंसेवकों की एक बड़ी बैठक पटना के संघ कार्यालय में करेंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 3 मार्च तक पटना में रहेंगे। इस दौरान लगातार वह स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे।
बताते चलें कि हर 3 साल पर संघ पदाधिकारी का निर्वाचन करता है और इस बार जब मोहन भागवत के मौजूदगी में पटना में पदाधिकारी का चुनाव भी होगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के पटना आने के बाद बिहार की कई जिलों के स्वयंसेवक भी पटना पहुंच रहे हैं।
3 मार्च को मोहन भागवत स्वयंसेवकों की एक बड़ी बैठक पटना के संघ कार्यालय में करेंगे। इसमें स्वयंसेवकों को लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश भी दिये जायेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवत का राजधानी पटना में 4 दिन का प्रवास राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्व रखता है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की बिहार पर पैनी नजर है। बिहार फतह करना बीजेपी का बड़ा लक्षय है।
यही वजह है कि बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों का दौरा भी शुरू हो गया है। बीते दिनों राजनाथ सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा किया।
इसके बाद पीएम मोदी 2 मार्च को औरंगाबाद आएंगे और फिर अमित शाह भी जल्द ही बिहार आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें








