नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भाजपा जेल-जेल का खेल नहीं खेले।
कल मैं दोपहर 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस-जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए।
केजरीवाल ने अपनी बात 2 मिनट 33 सेकेंड के वीडियो में रखी। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार का जिक्र तो किया, लेकिन पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर एक भी शब्द नहीं बोले।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमें क्रश नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी एक विचार है। आप जितने नेताओं को जेल में डालेंगे, उतना हम बढ़ेंगे।’
इसे भी पढ़ें








