Toll Tax: पांच साल में देश भर के 1063 टोल प्लाजा ने कमाये हैं 1.93 लाख करोड़ [In five years, 1063 toll plazas across the country have earned Rs 1.93 lakh crore]

3 Min Read

Toll Tax:

देश भर में जितने भी हाइवे पर टोल प्लाजा मौजूद हैं उनसे सरकार ने पिछले पांच साल में कितना टैक्स जमा किया होगा। क्या आप इसका अनुमान लगा सकते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि पांच साल में कितना टोल टैक्स सरकार के पास गया है। पांच साल में सरकार के पास 1.93 लाख करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन हुआ है। वहीं अगर देश के टॉप 10 टोल प्लाजा की टोल टैक्स वसूली की बात करें तो ये आकड़ा लगभग 14 हजार करोड़ रूपये है। ये हम नहीं कहते हैं ये आकड़ा लोकसभा में 20 मार्च को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिया है।

इन 10 टॉप कमाऊ टोल प्लाजा ने मिलकर पिछले पांच सालों में 13,988.51 करोड़ रुपये का टोल जमा किया है. यहां जो खास बात ध्यान देने की है, वो यह कि इन 10 ने मिलकर देश में प्लाजा के कुल टोल कलेक्शन का 7% से अधिक है जमा किया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अभी देश भर में कुल 1,063 टोल प्लाजा हैं। इनमें से 457 टोल प्लाजा का निर्माण पिछले पांच सालों में किया गया है.

Toll Tax: सरकार की कमाई कराने वाले टॉप 10 टोल प्लाजा

आंकड़ों के अनुसार, भरथना देश में सबसे अधिक टोल जमा करने वाला टोल प्लाजा है। गुजरात में एनएच-48 के वडोदरा-भरूच हिस्से पर स्थित इस टोल प्लाजा ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों (2019-20 से 2023-24) में इसने 2,043.81 करोड़ रुपये का टोल जमा किया।अकेले 2023-24 में ही इसने 472.65 करोड़ रुपये का सबसे अधिक टोल जमा किया था। तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल का जलधुलागोरी टोल प्लाजा आता है। इसने 2019-20 से 2023-24 के दौरान, यानी पांच सालों में 1,538.91 करोड़ रुपये का टोल जमा किया। चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश में बाराजोड़ टोल प्लाजा ने पांच सालों में 1,480.75 करोड़ रुपये टोल जमा किए हैं।

पांचवें स्थान पर हरियाणा के घरौंडा का टोल प्लाजा है जिसने पांच साल में 1314.37 करोड़, छठवें स्थान पर गुजरात के चोरयासी का टोल प्लाजा, जिसकी कमाई पांच साल में 1272.57 करोड़, सातवें स्थान पर राजस्थान के जयपुर प्लाजा, जिसकी कमाई 1161.19 करोड़, आठवें स्थान पर तमिलनाडु के कृष्णागिरी थेपुर का टोल प्लाजा है, जिसकी कमाई पांच सालों में 1124.18 करोड़ रूपये है। वहीं नौवें नंबर पर उत्तर प्रदेश के नवाबगंज का टोल प्लाजा है, जिसकी कमाई 1096.91 करोड़ रूपये और 10वें नंबर पर आता है बिहार के सासाराम स्थित टोल प्लाजा, जिसकी कमाई पिछले पांच साल में 1071.36 करोड़ है।

इसे भी पढ़े

हाइवे पर गुजरना आज से हुआ महंगा, बढ़ गए टोल टैक्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं