बिजनौर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दुनिया भर में भारत की बढ़ती साख और ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है।
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को यहां चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बिजनौर क्षेत्र के उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान में दो वर्षों में 20 आतंकवादी मारे गये हैं।
इसका जिक्र दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ में किया गया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा,” इसका स्त्रोत (आतंकवादियों के मारे जाने का) वही बता सकते हैं, लेकिन एक बात तय है कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है।”
उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा की घटना के बाद कहा था कि भारत माता के सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाना जानता है।”
इसे भी पढ़ें









