आज कारोबारी के चौथे दिन शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद [Today, on the fourth day of trading, the stock market closed in the green]

2 Min Read

सेंसेक्स 83,184. 80 तथा निफ्टी 25,415. 80 पर हुआ बंद

मुंबई, एजेंसियां। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार आज हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 236 अंकों की उछाल के साथ 83,184. 80 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,415. 80 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के दौरान एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और एचयूएल निफ्टी पर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे जबकि बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी और एचसीएल टेक के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई। रियल्टी, बैंक, एफएमसीजी को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स आज लाल निशान में कारोबार किए।

कैपिटल गुड्स, आईटी, फार्मा, ऑयल एंड गैस, मीडिया, मेटल, टेलीकॉम, पावर में 0. 5-4 फीसदी की गिरावट आई।

बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स वर्तमान में 0. 27 फीसदी बढ़कर 83,176 पर पहुंच गया है, जबकि व्यापक एनएसई सूचकांक 0. 08 फीसदी बढ़कर 25,397 पर पहुंच गया।

ये बढ़त आज पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आई है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती की।

बाजार में केवल बैंक और एफएमसीजी सूचकांक ही बढ़त दिखा रहे हैं, जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार का ओपनिंग

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 536 अंकों की उछाल के साथ 83,484. 35 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0. 65 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,541. 70 पर खुला।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 83,773 और निफ्टी 25,611 पर पहुंचे, बाजार में 200 अंक से ज्यादा की तेजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं