आज CM केजरीवाल का जन्मदिन, सिसोदिया बोले- वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे कठिन लड़ाई [Today is CM Kejriwal’s birthday, Sisodia said – he is fighting a tough battle against dictatorship]

1 Min Read

शाम को पैदल मार्च करेंगे

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। केजरीवाल फिलहाल शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें देशभक्त और क्रांतिकारी नेता कहा है।

X पर एक पोस्ट में सिसोदिया ने लिखा- देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले मेरे प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

सिसोदिया ने खुद को केजरीवाल का सिपाही बताया और कहा- उन्होंने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में कैद है।

इधर, सिसोदिया दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज से पैदल मार्च शुरू करेंगे। वे सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगें। पार्टी का कहना है कि वह जनता को भाजपा का प्रोपेगैंडा बताएगी।

इसे भी पढ़ें

सिसोदिया बोले- सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाही को कुचला, केजरीवाल भी जल्द आयेंगे बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं