नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेंगी।
इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं।
आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन राष्ट्रपति मुर्मू से सम्मान ग्रहण करेंगे। आडवाणी भारत रत्न लेने के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद रह सकते हैं।
केंद्र सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है।
2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें








