टीएमसी ने कभी गलत काम करने वाले किसी नेता को नहीं बचाया: अभिषेक

1 Min Read

बशीरहाट (पश्चिम बंगाल), एजेंसियां : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना के बीच पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनके दल ने कभी गलत कामों में शामिल किसी नेता का समर्थन नहीं किया।

संदेशखालि के निकट बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने शाहजहां शेख और शारदा समूह के चेयरमैन सुदीप्तो की पुलिस गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा कि टीएमसी ने कदाचार में शामिल किसी नेता को नहीं बचाया।

पिछले महीने संदेशखालि में हिंसा के बाद बशीरहाट इलाके में किसी वरिष्ठ टीएमसी नेता की यह पहली रैली है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं