पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या

2 Min Read

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में 49 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस नेता (टीएमसी) की जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टीएमसी नेता की पहचान बिजन दास के रूप में की गई है।

बिजन दास पर यह हमला तब हुआ जब वह पार्टी के एक सहयोगी के घर गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर बारासात लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. काकुली घोष दस्तीदार ने शोक जताया है।

उन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही टीएमसी नेता बिजनदास का एक स्थानीय जमीन कारोबारी गौतम दास के साथ झड़प हुई थी।

बताया जा रहा है कि इनके बीच इनके बीच कुछ लेन-देन का विवाद था। इसके अलावा पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव का भी झगड़ा भी अब तक चल रहा था।

उपमुखिया चुने जाने के बाद से ही बिजनदास विपक्षी नेताओं के निशाने पर थे। पुलिस के मुताबिक बिजनदास को नजदीक से गोली मारी गई है।

गोली उनके सिर में और कान के पास लगी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे उनके समर्थक और अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं