बंगाल के जंगीपुर में भिड़े टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस और बूथ प्रेसीडेंट तथा कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष ने कहा कि मैं भाजपा उम्मीदवार हूं और मुझे तृणमूल और कांग्रेस के बूथ एजेंट द्वारा धमकाया गया है।

एक उम्मीदवार के साथ अगर ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम लोगों के साथ क्या-क्या हो सकता है। हम चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में सेना के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं