चेन्नई रनवे पर 146 यात्रियों से भरे विमान का फटा टायर [Tire of plane carrying 146 passengers burst on Chennai runway]

1 Min Read

चेन्नई,एजेंसियां। ये खबर चेन्नई हवाई अड्डे की हैं ,जहां एक मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया।

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया।

विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

इसे भी पढ़ें

काला धुआं निकलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Share This Article
Exit mobile version