Tire Burst: गर्मी में कार के टायर फटने का खतरा! इन जरूरी टिप्स से रखें सफर सुरक्षित [There is a risk of car tyre bursting in summer! Keep your journey safe with these important tips]

3 Min Read

Tire Burst:

नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मी के मौसम में भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है, जिससे सड़क पर वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर, कार के टायरों पर अधिक तापमान का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन मालिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कार चला रहे हैं, तो कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर अपने सफर को सुरक्षित बना सकते हैं।

Tire Burst: टायरों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स :

Tire Burst: नियमित रूप से टायर की जांच करें

गर्मियों में हाईवे पर लगातार ड्राइविंग से टायरों पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में, टायरों को समय-समय पर जांचें और यदि कट, दरार या घिसाव दिखाई दे तो तुरंत नया टायर लगवाएं।

Tire Burst: टायर प्रेशर पर रखें नजर

गर्मी के कारण टायर का एयर प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे उनके फटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, टायर प्रेशर को नियमित रूप से जांचें और उसे निर्माता द्वारा सुझाए गए स्तर पर बनाए रखें।

Tire Burst: नाइट्रोजन गैस का करें इस्तेमाल

गर्मियों में टायर को ठंडा रखने के लिए सामान्य हवा की बजाय नाइट्रोजन गैस भरवाएं। यह टायर के अंदर का तापमान नियंत्रित रखती है, जिससे टायर की लाइफ बढ़ती है और फटने की संभावना कम हो जाती है।

Tire Burst: रफ्तार पर रखें नियंत्रण

गर्मियों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से टायर जल्दी गर्म हो सकते हैं और उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करें और गाड़ी में जरूरत से ज्यादा वजन न रखें, ताकि टायरों पर अधिक दबाव न पड़े।

Tire Burst: खराब सड़कों पर सावधानी बरतें

गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर गाड़ी चलाने से टायर जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, अपने स्पेयर टायर (Stepney) की भी जांच करते रहें और सुनिश्चित करें कि उसमें सही मात्रा में हवा भरी हो।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में इस गर्मी का सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं