संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने का वक्त : भगवंत मान

1 Min Read

रांची। रांची में आयोजित विपक्ष की उलगुलान न्याय रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है।

यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए आयोजित जनसभा है। कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन ने लोगों के लिए बेहतर काम करने शुरू किए, तो आपने उन्हें जेल भेज दिया।

अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को तो जेल में डाल दोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करोगे।

कहा कि अगर मोदी की लहर पर इतना यकीन है, तो अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे लोगों से डरते क्यों हो।

इन्हें लोकप्रिय नेताओं से डर है और इसलिए सबको जेल भेज रहे हैं। भगवंत मान ने दावा किया कि कल 102 सीटों पर मतदान हुआ है. उसमें से 80-90 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रहा है. इससे भाजपा हिल गई है।

इसे भी पढ़ें

हज का सफर 9 मई से शुरू, 1700 लोग हज पर जायेंगे

Share This Article
Exit mobile version