आतिशी के दावे पर तिहाड़ जेल का जवाबः पूरी तरह स्वस्थ हैं केजरीवाल

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के दावे के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सभी स्वास्थ्य मानक दुरुस्त हैं। उनका वजन भी 65 किलोग्राम बरकरार है।

आतिशी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को जब से गिरफ्तार किया गया है, तब से उनका स्वास्थ्य और वजन लगातार गिर रहा है।

उनका वजन 4.5 किलोग्राम गिर चुका है। भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में रख कर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

जेल प्रशासन ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जेल में आने के वक्त उनके सभी स्वास्थ्य मानक जांचे गये थे।

उन्हें घर का बना हुआ खाना दिया जा रहा है। उनका स्वास्थ्य मानक ठीक है। उनका वजन भी 65 किलोग्राम पर लगातार बना हुआ है।

आतिशी का कहना था कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ, तो पूरा देश ही नहीं, भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेगा।

जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल का शुगर लेवल कम था। उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने के कारण वह तिहाड़ जेल के डॉक्टरों की निगरानी में थे।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग की रैली में आज झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, चंपाई और कल्पना भरेंगे हुंकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं