केरल में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या

2 Min Read

तिरुवनंतपुरम,एजेंसियां: केरल में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। श्रीकांत की उनके ऑटो रिक्शा में हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक एलाथुर पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों का कहना है कि श्रीकांत को शनिवार रात आरोपी नितिन और एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब पीते देखा गया था।

श्रीकांत की हत्या कर दी गई और शव रविवार तड़के ऑटो में मिला। पुलिस ने नितिन को हिरासत में लिया है। कुछ दिन पहले श्रीकांत की एक कार जल गई थी।

तो वहीं एक अन्य घटना में कोट्टायम जिले के पाला में एक व्यक्ति लिबिन जोस की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

एर्नाकुलम का निवासी लिबिन अपने दोस्तों के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने पाला पहुंचा था। नशे में हुए झगड़े के दौरान उस पर कैंची से वार किया गया।

मारपीट के दौरान आरोपी अभिलाष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरी घटना में एर्नाकुलम में मनीष नाम के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के दौरान एक अन्य व्यक्ति अजित गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें

बंडा विधायक की कार पर पत्थर से हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं