छत्तीसगढ़ में झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की झुलसने से मौत

1 Min Read

अंबिकापुर, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फूस की एक झोपड़ी में आग लगने से तीन भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई।

इन बच्चों की आयु दो वर्ष से आठ वर्ष के बीच थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव में शनिवार देर रात उस समय हुई जब बच्चों की मां मिट्टी का चूल्हा जलाकर पड़ोसी के घर चली गई।

उन्होंने बताया कि महिला सुधनी बाई ने रात करीब नौ बजे चूल्हा जलाया और अपनी दूसरी बड़ी बेटी को ढूंढने के लिए पड़ोसी के घर चली गई।

इसे भी पढ़ें

दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं