सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट उड़ाने की धमकी [ Threat to blow up Supreme Court and Allahabad High Court ]

1 Min Read

मथुरा ईदगाह केस में सुनवाई से पहले पाकिस्तान से मैसेज आया, कहा- सभी मंदिरों को उड़ाएंगे

मथुरा, एजेंसियां। प्रयागराज रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में वाद दायर करने वाले आशुतोष पांडे के वॉट्सऐप पर धमकी भरा वॉइस मैसेज आया।

धमकीवाले 6 मैसेज आयेः

आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में सुनवाई भी है। आशुतोष का दावा है- वॉइस मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है।

मथुरा के आशुतोष पांडेय को वॉट्सऐप पर सोमवार रात 1:37 से 1:40 बजे के बीच पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरे 6 वॉइस मैसेज आए।

व्हाट्सएप काल कर भी दी गई धमकीः

इसके बाद 2.36 बजे वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी गई। आशुतोष श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में पक्षकार हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

इसे भी पढ़ें

जिरीबाम में मुठभेड़, 11 उग्रवादी ढेर [Encounter in Jiribam, 11 militants killed]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं