RBI हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी [Threat to blow up RBI headquarters with a bomb]

1 Min Read

कस्टमर केयर पर कॉल कर कहा- मैं लश्कर का CEO बोल रहा हूं

मुंबई, एजेंसियां। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई में स्थित RBI हेडक्वार्टर में कस्टूर केयर नंबर एक शख्स ने सुबह कॉल कर धमकी दी।। आरोपी ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का CEO बताया। कॉल में उसने कहा- इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। पीछे का रास्ता बंद कर दो।

पुलिस में कराया गया मामला दर्जः

बम की धमकी मिलने के बाद RBI ने माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शक है कि यह शरारती हरकत है। पुलिस फोन करने वाले को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, 23 मई से लोग बदलवा सकेंगे नोट

Share This Article
Exit mobile version