500 रुपये से भी कम में 12 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा Jio का ये खास प्लान [This special plan of Jio is giving free subscription of 12 OTT for less than Rs 500]

2 Min Read

नई दिल्ली। अब अपने फेवरेट शोज, मूवीज या वीडियो कंटेंट देखने के लिए ग्राहकों को महंगी OTT सेवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि Jio ने एक खास प्रीपेड प्लान पेश किया है जो 500 रुपये से भी कम में एक दर्जन OTT सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।

जियो की ओर से पेश किया गया यह प्लान 448 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा मिलता है।

इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioCloud का ऐक्सेस भी शामिल है।

OTT की लिस्ट

सबसे खास बात यह है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

इनमें SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और FanCode जैसी सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, यूजर्स को JioCinema Premium का कूपन MyJio अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है, जिसे उपयोग किया जा सकता है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एलिजिबल यूजर्स को इससे रिचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें

भारत में टेलीकॉम के क्षेत्र में बेहतरी के लिए साथ आए 12 प्रमुख ऑपरेटर्स, जियो और एयरटेल शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं