पटना। बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने शादी कर ली है। उन्होंने 62 साल की उम्र में शादी रचाई है।
कहा जा रहा है कि उन्होंने यह शादी इसलिए रचाई है कि पत्नी को चुनाव लड़वा सकें। पत्नी के जरिए वह राजनीति में अपनी धाक जमाये रखना चाहते हैं।
आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण वह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए उन्होंने शादी कर यह संकट दूर कर लिया है।
चुनाव वह भले न लड़ सकें, उनकी पत्नी तो लड़ सकती है। बस, इसीलिए उन्होंने आनन-फानन में यह ब्याह कर लिया है।
बता दें कि ब्याह करने का आदेश उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिला था। चर्चा है कि मुंगेर लोकसभा सीट से राजद उन्हें टिकट दे सकता है।
माना जा रहा है कि अब उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अशोक महतो को बुलाकर कहा था कि चुनाव लड़ो, साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि चुनाव में किसी भी तरह का कोई मुद्दा न बने इसके लिए शादी कर लो।
महतो शादी शुदा नहीं थे। बताया जाता है कि अशोक महतो को शादी के लिए पहले तो लड़की नहीं मिल रही थी।
खोजबीन के बाद मंगलवार की देर रात उनकी शादी की खबर आई है। बताया जा रहा कि लड़की लखीसराय की है और बख्तियारपुर करौटा में शादी हुई है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक महतो अब अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे।
इसे भी पढ़ें









