इस लव स्टोरी ने बिहार में मचा दिया बवाल

3 Min Read

पटना। बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्टेशन पर ही एक युवक और युवती को झगड़ते गेख वहां मजमा लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। फिर जो खुलासा हुआ, उससे पूरे बिहार में बवाल मच गया। यह प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला है।

बताया जा रहा है कि युवक विनय कुमार बक्सर का ही रहनेवाला है। वहीं, युवती बलिया की है और शादीशुदा है। वह गुरग्राम में रहती है।

युवक भी गुरुग्राम में नौकरी करता है। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आये और धीरे-धीरे करीब आते चले गये।

फिर इतने करीब आ गये कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब एक साल बाद युवक की शादी तय हो गयी।

घर से इसकी सूचना आते ही वह युवती से बहाना बना कर बक्सर चला आया। फिर कुछ दिनों बाद युवती उसके पीछे पीछे बक्सर आ गई और उसे स्टेशन पर मिलने को बुलाया।

युवक जैसे ही स्टेशन पर पहुंचा। दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज शुरू हो गई। तब लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे पुविस को दी।

रेलवे पुलिस दोनों को साथ ले गई। इधर पुलिस के सामने महिला ने आरोप लगाया कि युवक झांसा देकर गुरुग्राम से भागकर बक्सर आ गया था।

कुछ दिनों से वह अपने गांव में ही रह रहा था। इसी बीच खबर मिली कि उसकी शादी होने वाली है। विवाह की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम से बक्सर पहुंची।

यहां उस युवक ने आगे उसके साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके कारण दोनों में बहस हो अब वह इस युवक से शादी करना चाहती है।

वह उसके बिना नहीं रह सकती। इधर युवक उस महिला से पीछा छुड़ाने की दुहाई दे रहा है और पुलिस से मदद मांग रहा है।

मामले को समझने के बाद रेल थाना बक्सर ने दोनों को स्थानीय थाने को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला एक बच्चे की मां भी है।

पुलिस ने दोनों के घरवालों को खबर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से पहुंच पैरवी शुरू हो गई है।

बक्सर रेल थाना में दिल्ली और पटना से कई फोन आ चुके हैं। वहीं, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर को टेक्सास के सर्वोच्च अकादमिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version