‘कुंडली भाग्य’ की ये बहू ‘बिग बॉस’ के घर में करेंगी तांडव, अनिल कपूर के शो की बढ़ाएंगी रैंक! [This daughter-in-law of ‘Kundali Bhagya’ will create chaos in ‘Bigg Boss’ house, will increase the rank of Anil Kapoor’s show!]

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। Bigg Boss OTT 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस विवादित शो को होस्ट करने जा रहे हैं।

इस बार कई कंटेस्टेंट्स बिग बॉस का हिस्सा होंगे। इसमें टीवी की एक संस्कारी बहू का भी नाम सामने आ रहा है। कुंडली भाग्य की इस एक्ट्रेस को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।

बता दें कि बिग बॉस का ओटीटी वर्जन टीवी की तरह ही सफल रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सफलता के बाद अब इंतजार तीसरे सीजन का है।

कुछ समय पहले ही बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का एलान किया गया था।

अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कई नाम जरूर चर्चा में बने हुए हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी शो में बॉलीवुड, टीवी, म्यूजिक, यूट्यूब और सोशल मीडिया से जुड़ी कई हस्तियां बिग बॉस के घर में लॉक होंगे। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा।

बिग बॉस में गदर मचाएंगी ये एक्ट्रेस

जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Contestant List) के शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है, कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह तेज होता जा रहा है।

मीका सिंह, सोनम खान और साई केतन राव के बाद अब लिस्ट में एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है।

कहा जा रहा है कि विवादित शो में डेली सोप कुंडली भाग्य की अभिनेत्री अंजुम फकीह (Anjum Fakih In Bigg Boss) भी नजर आने वाली हैं।

अंजुम फकीह पिछले साल स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आई थीं।

‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अंजुम को लेकर खबर है कि वह अब बिग बॉस ओटीटी 3 में आ रही हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 से सलमान खान का पत्ता साफ

बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं करेंगे। इस बार होस्ट की कुर्सी पर सलमान की जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) बैठेंगे और कंटेस्टेंट्स को रास्ता दिखाएंगे।

बीते दिनों आये प्रोमो को देख बताया गया था कि इस बार नये सीजन की तरह नया गेम और माहौल भी होगा, जो खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि अनिल कपूर इस शो को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें

गुम है किसी के प्यार ने लिया बड़ा लीप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं