इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, काजोल के साथ कर चुकी थी काम [This Bollywood actress committed suicide, had worked with Kajol]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काम किया था।

पुलिस ने लोखंडवाला में उनके अपार्टमेंट से शव बरामद किया। एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन को सूचित किया।

पुलिस को शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। मुंबई में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि हमने उनके परिवार से बात की। वे दो हफ़्ते पहले अपने पैतृक स्थान पर लौट गए थे।

मामले और सुसाइड की वजह की जांच चल रही है। मालाबिका के एक अच्छे दोस्त आलोकनाथ पाठक ने कहा कि मैं इस बात से दुखी हूं।

मैं नूर को सालों से जानता हूं और उनके साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुका हूं।

आलोकनाथ पाठक ने आगे कहा कि पिछले महीने तक उनकी फैमिली उनके साथ मुंबई में रह रही थी।

एक सप्ताह पहले ही परिवार गांव लौटा है। वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं।

इसे भी पढ़ें

जानिये, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को 10वीं में मिले थे कितने नंबर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं