चक्रधरपुर में सुबह 4:30 बजे घर में घुस कर डेढ़ लाख के जेवरात ले उड़े चोर [Thieves broke into a house in Chakradharpur at 4:30 am and stole jewelry worth 1.5 lakhs]

1 Min Read

चक्रधरपुर, एजेंसियां। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 5 में शुक्रवार की रात एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई।

चोरों ने कमाल अंसारी उर्फ बक्सा वाला के घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुई चोरी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कमाल अंसारी और उनका परिवार खाना खाने के बाद सो गए थे। हालांकि, घर की अलमारी लॉक नहीं थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब कमाल अंसारी घर से बाहर निकले, तब उनकी पत्नी घर में अकेली थी।

उसी दौरान चोर घर में घुस गये और जेवरात चुरा ले गए। कमाल अंसारी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर के अलमारी से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए।

इसे भी पढ़ें

बेरमो में चोर गिरोह का कहर: चार घरों में चोरी, कीमती सामान गायब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं