ये हैं डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण, ऐसे पाएं डिप्रेशन से छुटकारा

3 Min Read

रांची : आज के समय में लोगों को तरह-तरह के तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

आज डिप्रेशन की समस्या बहुत आम हो गई है। लेकिन अगर आप शुरुआत में ही डिप्रेशन के लक्षणों को पहचान लें और उन पर काबू पाने की कोशिश करें, तो आप बिना किसी डॉक्टरी इलाज के भी डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

डिप्रेशन सामान्य रूप से जीवन के बारे में आपके महसूस करने के तरीके को प्रभावित करता है।

अपने जीवन के प्रति निराशाजनक या असहाय रवैया रखना डिप्रेशन का सबसे आम लक्षण है।

आप जिस कारण से अपने पसंदीदा कामों को करने की रूचि नहीं रख रहे हैं उसकी एक वजह यह भी है कि आप बहुत थका हुआ महसूस करते हैं।

डिप्रेशन के दौरान आपको घबराहट, बेचैनी, या तनाव महसूस करना बेहद आम हो जाता है।

डिप्रेशन अक्सर ऊर्जा की कमी और थकान की अत्यधिक भावना के साथ आता है, जो डिप्रेशन के लक्षणों में से एक हो सकता है।

इससे अत्यधिक नींद आ सकती है। हालांकि, यह एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए कई बार यह आपकी नींद खराब भी करते हैं।

इसलिए डिप्रेशन दूर करने के लिए आठ घंटे की नींद लें। नींद पूरी होगी तो दिमाग तरोताजा होगा और नकारात्मक भाव मन में कम आएंगे।

प्रतिदिन सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। बाहर टहलने जाएं। रोज बाहर टहलें, कभी-कभी कॉफी शॉप में कुछ समय बिताएं या बाहर खाना खाने जाएं। इससे मन में उत्साह बना रहेगा।

अपने काम का पूरा हिसाब रखें। दिन भर में आप कितना काम करते हैं और किस गतिविधि को कितना समय देते हैं इस पर जरूर गौर करें।

इससे आपको सभी गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में आसानी होगी और तनाव कम होगा। ध्यान व योग को दिनचर्या में शामिल करें।

डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी विश लिस्ट बना सकते हैं जिसमें हर वह काम जिसमें आपको खुशी मिलती है जरूर करें।

जैसे प्रकृति के करीब समय बिताना, अच्छी किताब पढ़ना, खाना बनाना, लिखना, संगीत सुनना, टीवी देखना या कोई मनपसंद शौक पूरा करना।

इसके लिए आप समय निर्धारित करें और कितने भी व्यस्त क्यों न हों इन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। इससे आपके मन की उदासी दूर होगी और कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड स्वर्ण विजेताओं को 50,000 डॉलर मिलेंगे: विश्व एथलेटिक्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं