फ्लाइट में जब छात्र ने खुद को बताया आतंकी, तो मची हड़कंप

1 Min Read

बेंगलुरू। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने खुद को आतंकवादी बताकर सनसनी फैला दी। तुरंत ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है और पिता के डर से उसने ऐसा किया है।

दरअसल, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक छात्र ने ने खुद को आतंकवादी बताकर हलचल पैदा कर दी।

छात्र का नाम आदर्श कुमार सिंह है। उसने फ्लाइट के टेक-ऑफ से तुरंत पहले उतर जाने का निर्णय लिया। यह फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरनेवाली थी।

इसके लिए उसने आतंकवादी’ होने का दावा कर सबको डरा दिया। इसके बाद सीआइएसएफ ने आदर्श कुमार सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि वह इंजीनियरिंग छात्र है। उसकी पढ़ाई-लिखाई ठीक नहीं चल रही थी। रिजल्ट अच्छा नहीं होने के कारण वह माता-पिता के सामने नहीं जाना चाहता था, इसलिए उसने फ्लाइट से उतरने का फैसला किया। इसके लिए उसने आतंकवादी होने का झूठा बहाना बनाया।

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को ईडी का सातवां समन, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं