इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना 78,015 रुपए पर पहुंचा [There was a rise in gold and silver this week, gold reached Rs 78,015]

1 Min Read

चांदी 95,800 रुपए प्रति किलो

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अक्टूबर को सोना 77,410 रुपए पर था, जो अब (26 अक्टूबर) को 78,015 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 605 रुपए बढ़ी है।

चांदी में भी तेजीः

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 92,283 रुपए पर थी, जो अब 95,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इस हफ्ते इसकी कीमत 3,717 रुपए बढ़ी है। इससे पहले इसी हफ्ते 23 अक्टूबर को सोने ने 78,703 रुपए और चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें क्या है कारण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं