केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी [There may be an increase in dearness allowance of central employees]

1 Min Read

50% से बढ़कर 53% हो सकता है, आज कैबिनेट बैठक में फैसला संभव

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 16 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार DA में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। सरकार 3% DA बढ़ा सकती है।

अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Share This Article
Exit mobile version