भारत में चंगेज खान का एक भी वंशज नहीं, BHU की रिसर्च में खुलासा [There is not a single descendant of Genghis Khan in India, BHU research reveals]

1 Min Read

पाकिस्तान की 40% हजारा जनजाति में DNA मिला

वाराणसी, एजेंसियां। मंगोलियन आक्रमणकारी चंगेज खान आज भी लोगों में जिंदा है। यह बिल्कुल सच है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के जीन वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे की रिसर्च के अनुसार, दुनिया के हर 200वें पुरुष में चंगेज खान का DNA है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की 40% हजारा जनजाति और दक्षिण एशिया के ज्यादातर पुरुषों में चंगेज खान का अंश मिला है।

हालांकि, भारत इससे अछूता है। अभी तक एक भी भारतीय पुरुष में चंगेज खान का DNA नहीं मिला है। फिलहाल, लद्दाख में 5 हजार लोगों के DNA सैंपल पर रिसर्च जारी है।

9 देशों के 25 वैज्ञानिकों ने की रिसर्च

यह रिसर्च 9 देशों के 25 वैज्ञानिकों ने की है। इसमें भारत से 2 वैज्ञानिक शामिल हैं। प्रोफेसर चौबे ने कहा- पूरी दुनिया के 1.6 करोड़ पुरुषों में चंगेज खान का Y क्रोमोसोम है।

यह क्रोमोसोम पिता से बेटे में ट्रांसफर होता है। X क्रोमोसोम बेटी पैदा होने के लिए जिम्मेदार होता है, इसलिए उसको रिसर्च का पार्ट नहीं रखा गया।

इसे भी पढ़ें

मंगोलिया पहुंचे पुतिन, गिरफ्तारी की जगह गार्ड ऑफ ऑनर मिला

Share This Article
Exit mobile version