हकीकत और सरकार की ओर से दिलाये जा रहे भरोसे में भारी अंतर : चिदंबरम

1 Min Read

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत पर भारत और चीन ने जो अलग-अलग विचार पेश किए हैं वे ‘‘साधारण अथवा कृत्रिम’’ नहीं हैं बल्कि सरकार की ओर जनता को दिये जा रहे भरोसे और हकीकत में ‘‘अंतर’’ को दिखाते हैं।

चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच मुलाकात के बाद भारत के बयान और चीन के बयान के बीच का अंतर कोई साधारण या दिखावटी अंतर नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि दोनों देशों के बयानों में व्यापक अंतर है। उन्होंने कहा कि अंतर मौलिक है।’’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं