रांची। रत्न ईश्वर का दिया एक ऐसा वरदान है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन की समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं।
परंतु यदि फलादेश के अनुसार परेशानी करने वाले ग्रह का रत्न धारण कर लिए तो संपूर्ण जीवन बर्बाद हो सकता है।
रांची के पंडित अखिलेश तिवारी के अनुसार आजकल टीवी पर या Facebook पर एक फैशन चल गया है कि कुंडली में त्रिकोण सदा शुभ रहते हैं एवं इनका रत्न धारण लो, जबकि यह गलत परामर्श है, क्योंकि त्रिकोण जीवन में उन्नति लाते हैं पर लग्न को छोड़कर नवमेश एवं पंचमेश अकारक भी हो सकते हैं।
कोई जरूरी नहीं है कि आपके जीवन में जो परेशानी है वह त्रिकोण के कमजोर होने के कारण ही है।
कई बार ऐसा देखा गया है त्रिकोण मजबूत है, परंतु दूसरे भाव के स्वामी ग्रह के कमजोर होने के कारण जीवन में परेशानी आ रही है, इसलिए जन्म पत्रिका का सही तरीके से विश्लेषण कराने के बाद रत्न धारण करना चाहिए।
कई लोग राशि के हिसाब से खुद ही रत्न पहनाते हैं, यह भी गलत है। बिना ज्योतिष विशेषज्ञ के परामर्श के ग्रह रत्नों को धारण करना काफी हानिकारक हो सकता है।
कई बार इसके विपरीत प्रभाव भी देखने को मिले हैं।
इसे भी पढ़ें








