नेचर लवर्स के लिए है एग्रीकल्चर के कोर्सेज में अपार संभावनाएं [Immense possibilities in agriculture courses for Nature Lovers]

3 Min Read

जानें इंडिया के टॉप कालेज और कैसे होगा एडमिशन

नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 1972 में यूनाइटेड नेशन्स ने स्टॉकहोम में एक सम्मेलन किया। इस सम्मेलन का मुद्दा था पर्यावरण संरक्षण।

मीटिंग में माना गया कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों को अपने पर्यावरण को हो रहे नुकसानों के बारे में जागरूक करना जरूरी है।

बैठक में फैसला लिया गया कि हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाएगा, और इस दिन को प्रकृति की देखभाल के लिए डेडिकेट किया जाएगा।

साल 1974 में पहली बार वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया। इसके बाद से हर साल अलग-अलग थीम के साथ ये दिन मनाया जाता है।

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है – Land Restoration, Desertification And Drought Resilience यानी भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता

अगर आप एक नेचर लवर हैं तो एग्रीकल्चर के सेक्टर में करियर की अपार संभावनाएं हैं।

आइये जानते हैं एग्रीकल्चर के कोर्सेज, बेस्ट कॉलेज, नौकरी के मौके और करियर की संभावनाएं-

एग्रीकल्चर में करें 3 साल का ग्रेजुएशन

देश के विभिन्न कॉलेज या यूनिवर्सिटीज में एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन (B.Sc. AG) के लिए तीन प्रक्रिया हैं।

साइंस स्ट्रीम से या एग्रीकल्चर में 12वीं करने वाले स्टूडेंट ही B.Sc. AG के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ICAR AIEEA (UG) के जरिए एडमिशन

स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन

ICAR AIEEA के बिना एडमिशन

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (ICAR AIEEA) का एग्जाम देकर स्टूडेंट्स देश भर के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं ।

इसके अलावा, स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं।

जैसे – मध्य प्रदेश के लिए MP-PAT, उत्तर प्रदेश के लिए UPCATET, महाराष्ट्र के लिए MHT-CET और त्रिपुरा के लिए TJEE आदि।

कुछ एग्रीकल्चर कॉलेज और यूनिवर्सिटी 12वीं में मार्क्स के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी देते हैं।

झारखंड में क्या है स्कोपः

झारखंड में राज्य स्तर पर झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद द्वारा ली जानेवाली परीक्षा पास कर कृषि एवं वानिकी संकाय में एडमिशन लिया जा सकता है।

यहां बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में वानिकी और कृषि से संबंधित कोर्स की पढ़ाई होती है।

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन करने के बाद मौके

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होने के बाद स्टूडेंड्स विभिन्न स्ट्रीम में मास्टर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

एग्रीकल्चर में M.Sc.

एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में MBA

एग्रोनॉमी में M.Sc.

हॉर्टिकल्चर में M.Sc.

सॉइल साइंस में M.Sc.

एग्रीकल्चर फाइनेंस में सर्टिफिकेट कोर्स

ऑर्गेनिक फार्मिंग सर्टिफिकेट कोर्स

इसे भी पढ़ें

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में मना विश्व पर्यावरण दिवस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं