देश में 8 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 8.5 लाख लोग [There are 8.5 lakh people in the country who have assets worth more than Rs 8 crore]

2 Min Read

2027 तक 16.5 लाख से ज्यादा होंगे

मुंबई, एजेंसियां। देश में कुछ साल से अमीरों की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। एनारॉक ग्रुप की एक रिसर्च के मुताबिक, कम से कम 8 करोड़ रुपए की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेट-वर्थ (HNI) लोगों की संख्या अभी 8.5 लाख से ज्यादा है।

2027 तक इनके दोगुना यानी 16.5 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 20% करोड़पति 40 साल से कम उम्र के हैं।

ग्लोबल से ज्यादा है भारत में ग्रोथः

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 250 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति वाले अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ (UHNI) बीते साल से 6% बढ़कर इस वर्ष 13,600 हो गए। अनुमान है कि 2028 तक ऐसे लोग 50% तक बढ़ जाएंगे, जबकि वैश्विक औसत 30% ही है।

दुनिया में छठे और एशिया में तीसरे स्थान पर भारतः

चीन में UHNI हर साल सिर्फ 2% बढ़ने का अनुमान है। UHNI के मामले में भारत पूरी दुनिया में छठे और एशिया में तीसरे स्थान पर है। एशिया में हम केवल चीन और जापान से पीछे हैं। युवा उद्यमी, टेक एक्सपर्ट्स और अनुभवी उद्योगपतियों का बेहतरीन मिश्रण इस उपलब्धि की प्रमुख वजहें हैं।

एनारॉक ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर और रिसर्च हेड डॉ. प्रशांत ठाकुर के मुताबिक, भारत में वेल्थ क्रिएशन में तेजी लाने के लिए अलग-अलग सेक्टर जिम्मेदार हैं।

इनमें पारंपरिक इंडस्ट्रीज से लेकर टेक स्टार्टअप जैसे उभरते नए सेक्टर शामिल हैं। नई पीढ़ी के सबसे ज्यादा अमीर टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें

भारत में बीते साल ‘अमीरों’ की संख्या छह प्रतिशत बढ़कर 13,263 हुई : रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं