विदेश जाने के लिए छात्रा ने ही खुद रची थी अपनी अपहरण की साजिश

3 Min Read

अपनी खौफनाक तस्वीरें भेज घरवालों को डराया था

कोटा। राजस्थान के कोटा में मध्यप्रदेश की अपहृत छात्रा के मामले का खुलासा हो गया है।

यहां बीते 18 मार्च को NEET की तैयारी करने गयी लड़की काव्या धाखड़ के अपहरण का मामले सामने आया था।

अपहर्ताओं ने लड़की की कई खौफनाक तस्वीरे घरवालों को भेजकर फिरौती मांगी थी। इन तस्वीरों में लड़की की आंखों पर पच्टी बंधी थी और चेहरे से खून बह रहा था।

इतना ही नहीं, अपहर्ताओं ने पैसे नहीं देने पर और भी खतरनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

अपहरणकर्ताओ ने लड़की की खौफनाक तस्वीरों उसके पिता को भेजकर 30 लाख की फिरौती मांगी थी।

अब खबर आ रही है कि ल़ड़की का अपहरण नहीं हुआ है। बल्कि लड़की ने ही अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी।

दरअसल वो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहती है। इसके लिए उसने पिता से 30 लाख रुपये लेने के लिए किडनैपिंग की प्लानिंग की।

इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल में अपहरण के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

कोटा पुलिस ने कहा है कि काव्या धाखड़ का अपहरण नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि काव्या के पिता को उसकी चोट लगी और रस्सी में बंधी तस्वीरें भेजी गई थीं।

इसके बाद एक वीडियो पुलिस को मिला, जो कि 18 मार्च का ही है। इसमें काव्य धाखड़ दो लड़कों के साथ कहीं जाती हुई दिखाई दे रही है।

हालांकि लड़की कहां है। इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना तय है कि काव्या धाखड़ का अपहरण नहीं किया गया है।

इस साजिश में काव्या और उसके कुछ दोस्त शामिल हो सकते हैं। पुलिस से मिली जानकारी में कहा गया है कि काव्या 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा जरूर आयी थी, लेकिन इसके बाद वो इंदौर चली गयी।

बता दें कि काव्या कोटा आने से पहले इंदौर में ही रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकिन कुछ लड़कों की छेड़खानी से तंग आकर उसे कोटा भेजा गया था।

पुलिस ने संभावना जताई है कि बहुत हद तक लड़की के इस समय इंदौर में ही होने की उम्मीद है। कोटा पुलिस ने इस बाबत इंदौर पुलिस से संपर्क किया है।

इसे भी पढ़ें

दुमका में अधेड़ प्रेमी ने प्रेमिका पर किया एसिड अटैक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं