शेयर बाजार में गिरावट जारी

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 507 पॉइंट गिर गया।

अब बाजार ने रिकवरी की है और सेंसेक्स 300 अंक गिरावट के साथ 73,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 22,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली। आज पावर, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

सोमवार यानी 15 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही थी, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ था।

गिरावट के कारणः

इजराइल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और इजराइल में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।

बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।

कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। US सहित अन्य बाजार में भी कल करीब 1% की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गुजरात से दो गिरफ्तार, दोनों बिहार के

Share This Article
Exit mobile version