सलमान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार [The person who threatened Salman arrested from Noida]

1 Min Read

आरोपी 20 साल का; पिता टेलरिंग का काम करते हैं

नई दिल्ली, एजेंसियां। एक्टर सलमान खान को धमकी देने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है।

उसकी पहचान मोहम्मद तैय्यब (20) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

25 अक्टूबर को धमकी दी थी:

आरोपी यूपी के बरेली का रहने वाला है। अभी दिल्ली में ज्योति नगर में अपने चाचा के पास रहता था। पिता सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

इसकी जांच की जा रही है। अभी तक आरोपी का किसी गैंग से संबंध नहीं मिला है। दरअसल, 25 अक्टूबर को फिरौती न देने पर सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसे भी पढ़े

सलमान खान को धमकी मामलाः जमशेदपुर में मुंबई पुलिस की रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं