पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घमकी देनेवाला गिरफ्तार हो गया है। उसने नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
कहा था कि-मुख्यमंत्री को बोलिये वो बीजेपी छोड़ दें नहीं, तो बम से उड़ा देंगे।’ नीतीश कुमार को धमकी देनेवाले इस युवक को बिहार पुलिस ने कर्नाटक में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी युवक का नाम सोनू पासवान है। पिछले 31 जनवरी को उसने एक ऑडियो क्लिप बिहार के डीजीपी को भेजा था।
इसमें पासवान ने कहा था, नीतीश कुमार अगर बीजेपी नहीं छोड़ते हैं, तो उनको बम से उड़ा देंगे। साथ ही उनके विधायकों की भी पिटाई करेंगे।
उनको जान से मार देंगे। इस युवक ने इस तरह के 5 ऑडियो क्लिप डीजीपी को भेजे थे। एक ऑडियो क्लिप में उसने डीजीपी को भी धमकी दी थी।
इस मामले में पुलिस ने पटना से भी दो लोगों को गिरफ्ताप किया है। इनमें एक यूट्यूबर है और दूसरा उसका सहयोगी।
पटना पुलिस के अनुसार इन दोनों को ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पकड़ा गया है।
कर्नाटक से गिरफ्तार सोनू पासवान बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह कर्नाटक की एक फैक्ट्री में बोरी सिलाई और पैकिंग का काम करता है।
इसे भी पढ़ें
अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार








