आज शाम थम जाएगा चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा।

13 मई को 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।

इनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट शामिल है।

बताते चलें कि आज शाम 6 बजे से इन सीटों पर प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। वोटिंग के लिए बूथों पर ईवीएम (EVM) भेजने और मतदानकर्मियों की रवानगी की प्रकिया शुरू हो गई है और इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी को भी भेजा जा रहा है।

कहां के कितने साटों पर होगा मतदान

झारखंड: सिंहभूमि, खूंटी, लोहरदगा और पलामू।

बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर।

मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा।

पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम।

महाराष्ट्र: नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर।

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट।

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, कानपुर और बहराइच।

तेलंगाना: आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महमूदाबाद और खम्मम।

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अराकू, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नोल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं