भूकंप के झटकों से हिली देवभूमि की धरती

1 Min Read

देहरादून,एजेंसियां: उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 2.8 रिक्टेयर मापी गई है जिसका केंद्र बागेश्वर जिला था।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में जोशीमठ से 40 किलोमीटर के रेंज में शनिवार को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट 20 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस महसूस किये गये।

जानकारी के लिए बताते चलें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने से अधिकांश लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाया।

भूकंप का अक्षांश 29.96 व देशांतर 79.82 दर्ज किया गया है। इससे पहले एक मई को पिथौरागढ़ और सात मई को उत्तरकाशी में तो 13 अप्रैल को पिथौरागढ़ में व 16 अप्रैल को हरिद्वार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसे भी पढ़ें

नक्सल इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदानकर्मी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं