जस्टिस वर्मा के घर पहुंची जांच टीम, उस रूम में गई, जहां अधजले नोटों से भरी बोरियां मिली थीं [The investigation team reached Justice Verma’s house and went to the room where sacks full of half-burnt notes were found]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली बंगले पर 3 सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। टीम उस स्टोर रूम में गई, जहां 14 मार्च की रात नोटों से भरीं अधजली बोरियां मिली थीं। CJI की ओर से बनाई गई ये टीम बंगले पर 45 मिनट रही। जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे जाने के खिलाफ यूपी में वकीलों ने प्रदर्शन किया। इलाहाबाद में वकील हड़ताल पर हैं। वाराणसी में जस्टिस वर्मा गो बैक के नारे लगे।

क्या है पूरा मामला:

जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित घर में 14 मार्च की रात आग लगी थी। फायर सर्विस को यहां बोरियों में 500-500 रुपए के अधजले नोट मिले थे। सुप्रीम कोर्ट के CJI संजीव खन्ना के आदेश पर कैश कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। मामले के खुलासे के बाद से जस्टिस वर्मा छुट्टी पर हैं।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर की याचिका, चार वकीलों ने उठाए गंभीर सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं