3 महीने में बंद होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो, कपिल के अनाउंसमेंट से सभी हैरान; अगस्त में आएगा नया सीजन! [‘The Great Indian Kapil Show’ will close in 3 months, everyone is surprised by Kapil’s announcement; New season will come in August!]

2 Min Read

मुंबई, एजंसियां।द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में कपिल कहते हैं कि ‘यह आखिरी एपिसोड है’। यह सुनकर पूरी टीम हक्की-बक्की रह जाती है। इसी वीडियो में पहले सीजन के एपिसोड के कुछ क्लिप्स भी हैं।

सूत्रों की मानें तो दूसरे सीजन का पहला एपिसोड अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।

कपिल फैमिली संग छुट्टी मना रहे हैं

जानकारी के मुताबिक इन दिनों, कपिल अपनी फैमिली संग छुट्टी मना रहे हैं। जैसे ही वह लौटते हैं, मेकर्स उनसे और शो से जुड़े दूसरे आर्टिस्ट के साथ ब्रीफिंग करेंगे।

इस ब्रीफिंग में शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव लाने की बात रखी जा सकती है।

दरअसल, पहले सीजन को ऑडियंस से मिक्स रिएक्शन मिले थे। इस बार शो को और भी एंटरटेनिंग कैसे बनाया जाए, इस पर चर्चा हो सकती है।

फिर शो के लिए गेस्ट लाइन-अप किए जाएंगे। शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक, शो का दूसरा सीजन अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने मचाया धमाल

Share This Article
Exit mobile version