बापू के दिखाये मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति के लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं : राष्ट्रपति

1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को पूरे विश्व समुदाय के लिए एक ‘अमूल्य देन एवं प्रेरणास्रोत’ बताते हुए सोमवार को कहा कि उनके दिखाये मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

राजघाट के पास महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा और ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने पूज्य बापू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा और गांधी वाटिका इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं