खेल अभी शुरू हुआ है, 2024 में खत्म हो जायेगी जदयू : तेजस्वी यादव

2 Min Read

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि जदयू  2024 में खत्म हो जायेगी। तेजस्वी ने कहा कि अभी तो खेल शुरू हुआ है, खेल अभी बाक़ी है। मैं जो कहता हूं वो करता हूं, आप लिख कर ले लीजिए जनता दल यूनाइटेड 2024 में खत्म हो जायेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सत्ता में 17 महीने रहे। इस दौरान ऐतिहासिक काम हुआ। भाजपा और जेडीयू की सरकार 17 साल सत्ता में रही। लेकिन केवल 17 महीनों में केवल एक विभाग शिक्षा विभाग में इतनी नौकरी दी कि विश्व रिकार्ड बन गया। शिक्षा विभाग हमारे पास था. केवल 70 दिनों में हमने दो लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी दी. किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि ये भाजपा के साथ रहकर डबल इंजन की सरकार में भी ये काम नहीं कर पाए, जो हमने किया। तेजस्वी ने कहा कि ये थके हुए मुख्यमंत्री थे, लेकिन हमने इनसे इतना काम करवाया कि रिकार्ड बन गया।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, अस्पताल में सुधार और रोज़गार देने को अपनी प्रमुख उपलब्धियां बताई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट की दो बैठकों से स्वास्थ्य विभाग में एक लाख से अधिक नौकरियों की फाइल रोकी हुई है।

इसे भी पढ़ें

इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 75वां  गणतंत्र दिवस

नीतीश ने इस्तीफा देकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं