आज रिलीज होगी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर

1 Min Read

मुंबई। आज फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा राजनेता और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं।

ये बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है। चुनावी माहौल के बीच रिलीज हो रही फिल्म को प्रोपेगैंडा मूवी कहा जा रहा है।

फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी सामने आ रहे हैं। ट्रेलर के एक सीन पर सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते ने आपत्ति जताई है।

वैसे, स्वातंत्र्य वीर सावरकर से पहले भी कई फिल्मों पर विवाद हुए हैं और उन पर प्रोपेगैंडा मूवी होने के आरोप लगते रहे हैं।

कुछ फिल्मों को विवादों से बचाने के लिए रिलीज ही नहीं किया गया, जबकि कुछ लंबी लड़ाई के बाद सिनेमाघरों तक पहुंचीं।

दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा दौर में प्रोपेगैंडा मानी जाने वाली केवल दो फिल्में-द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी ही बॉक्सऑफिस पर सफल रही हैं जिन्होंने कुल मिलाकर 645 करोड़ रु. कमाए थे।

इसे भी पढ़ें

ओड़िशाः लेक्चरर के 786 पदों पर वैकेंसी

Share This Article
Exit mobile version