The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन 3’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ रिवील, मनोज बाजपेयी ने दिखाया नया अवतार [The explosive first look of ‘The Family Man 3’ revealed, Manoj Bajpayee shows off his new avatar]

2 Min Read

The Family Man 3:

नई दिल्ली, एजेंसियां। मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस खबर को और खास बनाते हुए मेकर्स ने सीरीज का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का दमदार लुक देखने को मिला है।

The Family Man 3: प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है जिसमें मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रोल में हैं, जो चारों ओर से बंदूकधारियों से घिरे हैं और हैरान नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन था, “सभी की नजरें हमारे ‘द फैमिली मैन’ पर हैं। नया सीजन जल्द आ रहा है।” फैंस इस पोस्टर को देखकर बेहद उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि वे श्रीकांत तिवारी और जेके के साथ वापसी को लेकर बहुत खुश हैं। एक यूजर ने तो मजाक में कहा कि अब तो रिलीज डेट भी बता दी जाए ताकि इंतजार खत्म हो सके।

The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन 3’ की स्टार कास्ट में होंगे ये नाम

सीजन 3 में मनोज बाजपेयी के साथ गुल पनाग भी वापस आ रही हैं। इसके अलावा तमिल स्टार संदीप किशन, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी, दर्शन कुमार, दलीप ताहिल, सीमा बिस्वास, विपिन कुमार शर्मा और हरमन सिंघा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फैंस की बेसब्री अब बढ़ गई है और वे जल्द ही ‘द फैमिली मैन 3’ के नए रोमांचक एपिसोड देखने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें

मनोज बाजपेयी की भैया जी ने दो दिन में कमाए इतने करोड़

Share This Article
Exit mobile version