ईडी, सीबीआई के ‘राजनीतिकरण’ से समूचा देश शर्मिंदा है; जनता चुनाव में जवाब देगी: आप

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिकरण को लेकर समूचा देश शर्मिंदा है और आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

आप प्रवक्ता जैस्मीन शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में ‘सबसे बड़ी राजनीतिक वाशिंग मशीन’ विकसित की है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे व्यापारियों और राजनेताओं को ‘डालकर’ उनसे ‘चुनावी चंदा’ हासिल किया जाता है और उनके सारे आरोप धूल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र : लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए आयोजित मराठा समुदाय की बैठक में टकराव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं