केदारनाथधाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे [The doors of Kedarnathdham will open on 2nd May]

2 Min Read

देहरादुन, एजेंसियां। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 07 बजे वैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया।

विधि विधान से तय हुई तिथिः

महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को बुधवार ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ धाम रावल भीमाशंकर लिंग और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना पश्चात विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की।

इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्व धारी चंडीप्रसाद भट्ट व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित पंचगाई समिति के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

आज भगवान भैरवनाथ की पूजाः

27 अप्रैल को यानी आज भगवान भैरवनाथ की पूजा की जा रही है। बाबा केदार की पंच मुखी डोली 28 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को फूलों से सजाया गया। भोलेनाथ के भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि अब मंदिर समिति के स्तर पर केदारनाथ यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं