मेदिनीनगर में बालिका गृह के संचालक पर लगा यौन शोषण का आरोप [The director of the girls’ home in Medininagar was accused of sexual exploitation]

1 Min Read

मेदिनीनगर, एजेंसियां । पलामू के मेदिनीनगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बालिका गृह में रह रही नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है।

बालिका गृह समाज कल्याण विभाग के अधीन है। वहीं यौन शोषण का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बालिका गृह के संचालक रामप्रताप गुप्ता और एक महिला कर्मी पर लगाया गया है।

मामले की जांच के लिए मेदिनीनगर सदर की एसडीएम सुलोचना मीणा ने एक टीम का गठितन की है, जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान और सदर अंचल के सीओ अमरदीप कुमार बलहोत्रा शामिल हैं ।

बता दें कि बालिका गृह को पुलिस ने सील कर दिया गया है और जांच टीम लगातार बालिका गृह में दबिश दे रही है । साथ ही, वहां रह रहीं 28 बालिकाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर परिसर में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बालिकाओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

शर्मनाकः 11 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं