नयी दिल्ली, एजेंसियां : इस साल देश में अप्रैल के अंत से प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां उत्पन्न होने का पूर्वानुमान है और संयोग से इसी दौरान लोकसभा चुनाव भी हैं।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे में सभी हितधारकों के लिए पहले से तैयारी करना महत्वपूर्ण है।
मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें आने वाले ढाई महीने प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ेगा।
संयोग से इसी दौरान आम चुनाव भी हैं, जिसमें लगभग एक अरब लोगों के मतदान करने की उम्मीद है।’’
रीजीजू ने कहा कि उन्होंने भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के बीच चुनावों के मद्देनजर हितधारकों के साथ एक उपयोगी बैठक की है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों ने व्यापक तैयारी की हैं।
इसे भी पढ़ें
टाटा मोटर्स की मार्च में कुल घरेलू बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 90,822 इकाई









