शाहरुख को ट्रैक कर रहा था धमकी देने वाला आरोपी, सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगा था [The accused who threatened Shahrukh was tracking him, was busy gathering information related to security]

3 Min Read

पुलिस को लगातार कर रहा है गुमराह

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी फैजान खान रायपुर से गिरफ्तार हो चुका है। 10 दिनों तक उसे पुलिस रिमांड पर रखा गया है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने से कई दिनों पहले से ही फैजान शाहरुख खान की लोकेशन ट्रैक कर रहा था और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था।

ऑनलाइन सर्च की मदद से जुटा रहा था जानकारीः

सूत्रों के अनुसार, शाहरुख को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ फैजान ऑनलाइन सर्च की मदद से शाहरुख खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था। फैजान, एक्टर के बेटे आर्यन खान को भी ट्रैक कर रहा था।
मुंबई पुलिस ने फैजान का एक दूसरा मोबाइल फोन जब्त किया था, जिसकी फोरेंसिक एनालिसिस रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आ सकी है।

लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है फैजानः

रिपोर्ट्स की मानें तो जब पुलिस कस्टडी में फैजान से एक्टर की लोकेशन ट्रेस करने से जुड़े सवाल किए गए तो वो लगातार अटपटे बयान देते हुए गुमराह कर रहा है।
बताते चलें कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

धमकी में कहा था- शाहरुख को मार दूंगाः

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला- मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

रायपुर से हुआ गिरफ्तारः

शिकायत मिलने के बाद मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। 6 नवंबर की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के वे पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इस फैन को 3 महीने बाद आखिर मिल ही गए शाहरुख खान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं